Ranveer Allahabadia : रणवीर इलाहाबादिया मामले में कोर्ट ने थाने से आख्या मांगी
ranveer allahabadia : Court seeks report from police station in Ranveer Allahabadia case
IPN Live
Lucknow, 14 Feb, 2025 02:16 PMलखनऊ, 14 फरवरी 2025 (आईपीएन)। स्पेशल सीजेएम लखनऊ कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने विगत दिनों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना व एक युवती द्वारा एक यूट्यूब कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के संदर्भ में की गई अत्यंत अश्लील टिप्पणी के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर थाना गोमतीनगर से आख्या तलब किया है.
अमिताभ ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि इन लोगों ने कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार से अभिभावकों के संदर्भ में अत्यंत ही आपत्तिजनक और घिनौनी टिप्पणियां की हैं, वह किसी भी प्रकार से संविधान प्रदत्त अभिव्यक्त के अधिकार के काफी बाहर है और सीधे-सीधे गंभीर अपराधिक कृत्य है.
उन्होंने कहा था कि इन दोनों व्यक्तियों के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर हैं, जिनके कारण इनके द्वारा कही गई बात का समाज में बहुत महत्व है. इन स्थितियों में इस मामले में करवाई किया जाना नितांत आवश्यक है.
कोर्ट ने इंस्पेक्टर गोमती नगर से 25 फरवरी 2025 तक इस संबंध में आख्या देने को कहा है.

No Previous Comments found.