योगी सरकार ने रचा इतिहास, अब तक सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान : यूपी में एक दिन में 37,21,40,925 पौधे रोपे गये

Yogi government created history, record of maximum plantation till date: 37,21,40,925 saplings were planted in a day in UP

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Jul, 2025 07:52 PM
योगी सरकार ने रचा इतिहास, अब तक सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान : यूपी में एक दिन में 37,21,40,925 पौधे रोपे गये
लखनऊ, 9 जुलाई 2025 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बुधवार को नया इतिहास रच दिया। 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम के अंतर्गत पौधरोपण महाभियान-2025 में पूरे प्रदेश में शाम छह बजकर छह मिनट तक एक दिन (9 जुलाई, बुधवार) में 37,21,40,925 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 37 करोड़ से 21,40,925 अधिक है। 

*सीएम योगी ने अयोध्या से किया आगाज, आजमगढ़ और गोरखपुर में भी किया पौधरोपण*

माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए नर्म दिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। दुनियाभर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर अभियान को शीर्ष प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम-2.0' के तहत मुख्यमंत्री की मंशा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'पौधरोपण महाभियान-2025' चलाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रामपुर हलवारा में सरयू नदी के किनारे त्रिवेणी वाटिका में बरगद, नीम और पीपल के पौधे रोपकर इसे भगवान श्रीराम, धरती माता और जन्मदायिनी माता को समर्पित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में एक्सप्रेसवे के किनारे हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की, फिर गोरखपुर के खाद कारखाना परिसर में चिलुआताल के समीप पौधरोपण किया।  

*राज्यपाल ने बाराबंकी, केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ व ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में लगाया पौधा*

महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बाराबंकी में पौध लगाया। राज्यपाल ने यहां त्रिवेणी (पीपल, बरगद व नीम) का रोपण किया। उन्होंने लघु फिल्म लॉन्च की, आंगनबाड़ी किट, पोषण पोटली व प्रमाण पत्र वितरित किए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ तथा ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण किया। वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  डॉ. अरुण कुमार सक्सेना अयोध्या-गोरखपुर तथा वन राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक आजमगढ़-गोरखपुर के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग अलग जिलों में पौधे रोपित किये। 

*प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर पर मिला रियल टाइम अपडेट* 

बुधवार को हुए 'पौधरोपण महाभियान-2025' के अंतर्गत वन, रक्षा, रेलवे की भूमि, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों की निजी भूमि, नागरिकों द्वारा निजी परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया है। सबसे अहम बात ये कि अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए वन विभाग की तरफ से एण्ड्रायड आधारित प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर पर रीयल टाइम अपडेट मिला। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था कि पिछली सरकारों की तरह पौधरोपण अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित ना रहे, बल्कि इसे लेकर पूरी पारदर्शिता और पौधों की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यही कारण रहा कि इस साल भी पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग ने भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है। https://pmsupfd.org/plantingprogress.html पर पल-पल की रिपोर्ट अपडेट होती रही। 

*पौधरोपण महाभियान-2025 (टाइमलाइन)* 

????सुबह 7 बजे- 16,06,428

????8 बजे- 3,05,16,913 

????9 बजे- 4,90,04,004

????10 बजे- 7,36,65,319 

????11 बजे- 12,80,34,096  

????12 बजे- 17,57,20,089 

????1 बजे- 19,99,90,781  

????2 बजे- 23,99,81,091 

????3 बजे- 27,01,88,461 

????4 बजे- 30, 97,83,839 

????5 बजे- 34,37,69,767 

????6 बजकर 6 मिनट (फाइनल रिपोर्ट)- 37,21,40,925

*"एक पेड़ मां के नाम" अभियान की अभूतपूर्व सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने जताया आभार* 

*सीएम ने प्रदेशवासियों से की अपील- आपने जो पौधा लगाया है, परिवार का सदस्य मानकर उसकी देखभाल करें*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए अत्यंत गर्व और भावुकता हो रही है कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह केवल पौधों की संख्या नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक संवेदना, जिम्मेदारी और कृतज्ञता की संख्या है।

सीएम ने इस पुनीत कार्य में सहभागी हर नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों, स्वयंसेवियों, किसानों और हर परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपने यह सिद्ध कर दिया कि यदि भाव शुद्ध हो और संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। 

यह सफलता उत्तर प्रदेश की नहीं, पूरे देश की पर्यावरण चेतना की जीत है। इसका संपूर्ण श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है, जिनके प्रेरक नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने हमें "एक पेड़ माँ के नाम" जैसे भावनात्मक, जीवनमूल्य से जुड़े अभियान से जोड़ा। यह उनका ही आह्वान था, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने अपनाया, आत्मसात किया और अमृत महोत्सव में बदल दिया।

सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि आपने जो पौधा लगाया है, परिवार का सदस्य मानकर उसकी देखभाल करें। जब हर वृक्ष जीवित रहेगा, तब यह संकल्प सार्थक होगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.