जनता दर्शन में योगी के सख्त निर्देश: कमजोरों की जमीन कब्जाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
Yogi Adityanath's strict instructions during Janta Darshan: Strict action will be taken against those who occupy the land of the weak.
IPN Live
Lucknow, 26 Oct, 2026 05:38 PM‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
पीड़ितों की समस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी
लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ हर पीड़ित की सहायता करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी के साथ अन्याय न हो।
हर पीड़ित की समस्या का समाधान प्राथमिकता
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कमजोरों को उजाड़ने वालों पर हो कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध कब्जा करने और निर्बल लोगों को उजाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन-जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवादों में संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाए।
राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए।
मासूम को चॉकलेट देकर जीता दिल
जनता दर्शन में मां के साथ आए एक मासूम बच्चे से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री को अपने पास देखकर बच्चा मुस्कुराने लगा। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी, जिसे पाकर मासूम खिलखिला उठा। मुख्यमंत्री और बच्चे के बीच इस आत्मीय संवाद ने वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी।
#जनतादर्शन #योगीआदित्यनाथ #उत्तरप्रदेश #जनसेवा #मुख्यमंत्री #UPGovernment #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.