करहल में नहीं डालने दिया जा रहा वोट, एटा में धीमा मतदान, सपा ने चुनाव आयोग को किया ट्वीट
करहल समेत मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने करहल में मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाया है।
IPN Live
Lucknow, 20 Feb, 2022 03:26 PMलखनऊ, 20 फरवरी (आईपीएन)। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल समेत चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने करहल विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को ट्वीट किया है। उधर, एटा जिले की मारहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर धीमा मतदान होने की बात कही गई है।
सपा ने ट्वीट किया है कि करहल विधानसभा क्षेत्र के भागपुर गांव में बूथ नंबर 244, 245 पर ग्रामीणों को वोट डालने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें।
सपा ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि एटा जिले की मरहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर स्लो वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लें।

No Previous Comments found.