मतदाता घर बैठे जान सकेंगे मतदान केंद्र और क्रम संख्या, सीईओ यूपी की नई पहल

Voters can know their polling station and serial number from home, a new initiative by CEO UP

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Oct, 2026 08:07 PM
मतदाता घर बैठे जान सकेंगे मतदान केंद्र और क्रम संख्या, सीईओ यूपी की नई पहल

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं की सुविधा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एक अभिनव पहल शुरू की है। अब 05 स्नातक और 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता घर बैठे ही अपने मतदेय स्थल तथा मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं मतदाता हितैषी बनाने के उद्देश्य से यह ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे मतदाताओं को मतदान केंद्र की जानकारी के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर अपने नाम अथवा संबंधी के नाम के माध्यम से मतदेय स्थल और मतदाता सूची में अपना क्रमांक खोज सकते हैं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित "Search your polling station by name for Graduate and Teacher Constituency" लिंक के माध्यम से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र और जनपद का चयन कर यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से मतदान से पूर्व अपने मतदेय स्थल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी कारणवश मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध न हो तो आयोग द्वारा अनुमन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्रों के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों और पार्षदों के सरकारी पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री अथवा डिप्लोमा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड वैकल्पिक पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित पहचान दस्तावेज के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

#UPMLCElection2026 #UPVidhanParishad #GraduateConstituency #TeacherConstituency #UPElections #VoterAwareness #PollingStation #ElectionCommission #CEOUP #DigitalInitiative #OnlineVoterService #MyVoteMyRight #LoktantraKaParv #Vote2026 #UttarPradesh #मतदान_अवश्य_करें #मतदाता_जागरूकता #विधानपरिषद_निर्वाचन #स्नातक_निर्वाचन_क्षेत्र #शिक्षक_निर्वाचन_क्षेत्र #मतदाता_सुविधा #उत्तरप्रदेश #लोकतंत्र_का_पर्व #मेरा_वोट_मेरा_अधिकार #उत्तरप्रदेश_चुनाव #IPNNews #LucknowNews #UPNews #ElectionNews #PoliticalNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.