ग्राम प्रहरियों को मिला सम्मान, ग्रामीण सुरक्षा होगी और मजबूत

Village guards honored, rural security will be strengthened

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Oct, 2026 08:43 PM
ग्राम प्रहरियों को मिला सम्मान, ग्रामीण सुरक्षा होगी और मजबूत

मानदेय व पेंशन बढ़ाने के फैसले से 68 हजार ग्राम प्रहरियों को मिलेगा लाभ, बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अहम है। ग्राम प्रहरियों की सतर्कता, सेवा भावना और जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ द्वारा आयोजित ‘ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रहरियों का योगदान केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ग्रामीण समाज में विश्वास, जागरूकता और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करते हैं। इसलिए उनके कार्यों का सम्मान करना और उनकी सुविधाओं का विस्तार करना आवश्यक है।

ग्राम प्रहरियों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम प्रहरियों के कल्याण और हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सरकार ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह तथा पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दी है। इस निर्णय का लाभ प्रदेश के लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरियों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मानदेय और पेंशन में वृद्धि ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम प्रहरी विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं नींव**

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित गांव, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और जागरूक नागरिक समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिला हैं। ग्राम प्रहरियों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश के हर गांव में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि "सशक्त ग्राम प्रहरी, सुरक्षित गांव और समृद्ध उत्तर प्रदेश" के संकल्प के साथ ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

#BrajeshPathak #GramPrahari #Lucknow #UttarPradesh #RuralSecurity #LawAndOrder #UPGovernment #VillageSecurity #PoliceCommissionerateLucknow #GoodGovernance #HindiNews #IPNNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.