विधानसभा अध्यक्ष ने की घोषणा : एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर माननीयों के लिए होगी वाहन की व्यवस्था, विधायक पोर्टल से लगा सकेंगे प्रश्न

Vidhansabha Speaker announced: Vehicles will be arranged for the honorable at the airport and railway station, MLAs will be able to ask questions from the portal

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Feb, 2023 06:25 PM
विधानसभा अध्यक्ष ने की घोषणा : एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर माननीयों के लिए होगी वाहन की व्यवस्था, विधायक पोर्टल से लगा सकेंगे प्रश्न

लखनऊ, 20 फरवरी 2023 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन सदन में घोषणा की कि दूरदराज से आने वाले विधायकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर वाहन की व्यवस्था की जाएगी जिससे उन्हे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पडे़। साथ ही विधायकों को विधानसभा में प्रश्न लगाने के लिए एक पोर्टल की भी शुरूआत की जा रही है जिससे विधानसभा सदस्य कभी भी प्रश्न लगा सकते हैं।  

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज बजट सत्र के पहले दिन सदन को अवगत कराया कि विधान सभा के सत्र के दिनों में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर हमारा एक-एक वाहन खडा रहेगा, जो माननीय सदस्यों को उनके आवास अथवा विधान सभा तक छोड़ देगा। लेकिन इससे कहीं और ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विधान सभा सत्र के बाद यदि कोई सदस्य एयरपोर्ट या स्टेशन से आ रहे है तो भी उनके घर तक या विधान सभा तक छोड़ने की व्यवस्था करेंगे, उनको इतनी अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से एयरपोर्ट पर जो हमारे माननीय सदस्य आयेंगे, उनके लिए एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क रहेगी, जिससे वह पूरी जानकारी ले सकेंगे और वहाँ से कोआर्डिनेट कर सकेंगे।

श्री महाना ने बताया कि विधान सभा के दिनों में सदस्यों के लिए डिजिटल गैलरी खुली रहेगी। इसके अलावा एक गाइडेड टूर भी करेंगे, क्योंकि मैंने कहा था कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा हमारे 403 सदस्यों से मिलकर बनती है, लेकिन यह केवल 403 सदस्यों की नहीं है। यह प्रदेश की 25 करोड़ जनता की विधान सभा है। इसलिए उनको भी उत्तर प्रदेश की विधान सभा देखने का अधिकार है।

श्री महाना ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री से एक डेलीगेशन मिलने के लिए गया था। उन्होंने विशेष रूप से उनसे कहा कि आप लोग विधान सभा देख कर आइये। उत्तर प्रदेश विधान सभा की जो गैलरी है, उसका भी हम पोर्टल बनायेंगे, उसके लिए समय देंगे, लोग रिक्वेस्ट करेंगे तो हम उसके हिसाब से निर्धारित करेंगे कि कौन-कौन से ग्रुप में कौन-कौन आ सकता है। उस आधार पर डिजिटल गैलरी भी सबसे लिए उपलब्ध होगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.