कुलपति केजीएमयू ने कहा : UP में मात्र 9.18 प्रतिशत वन क्षेत्र चिंता की बात

Vice Chancellor KGMU said: only 9.18 percent forest area in UP is a matter of concern

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Aug, 2023 09:25 PM
कुलपति केजीएमयू ने कहा : UP में मात्र 9.18 प्रतिशत वन क्षेत्र चिंता की बात

लखनऊ, 19 अगस्त 2023 (आईपीएन)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने पौधारोपण किया। 

इस दौरान कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने बताया कि भारतवर्ष में 80.9 मिलीयन हेक्टेयर फॉरेस्ट कवर है। यह हमारे ज्योग्राफिकल एरिया का 24.62 प्रतिशत है। भारतवर्ष में सबसे ज्यादा फॉरेस्ट कवर मध्य प्रदेश में है। क्षेत्रफल के अनुसार यदि हम आंकलन करें तो सबसे अधिक फॉरेस्ट कवर मिजोरम राज्य में है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर तथा नागालैंड का स्थान आता है। इन सभी राज्यों में घना वन क्षेत्र है। परंतु हमारे लिए चिंता की बात है कि हमारे राज्य उत्तर प्रदेश में केवल 22,121 स्क्वायर किलोमीटर एरिया फॉरेस्ट कवर में है। यह हमारे पूरे ज्योग्राफिकल एरिया का 9.18 प्रतिशत है। भारत के अनुपात में देखें तो भारत में औसतन 24.62 प्रतिशत ज्योग्राफिकल एरिया वन क्षेत्र है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 9.18 प्रतिशत है।

कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ विनीत शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ अमित जैन, अन्य डीन, संकाय सदस्य तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.