मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

Under the leadership of Chief Minister Yogi, UP ranks third in the country in public EV charging infrastructure.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Aug, 2026 04:06 PM
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

प्रदेश में अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने में मिल रही मदद

लखनऊ, 26 अगस्त (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हो चुके हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या से संकेत मिलता है कि लोग पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों के विकल्प के रूप में ईवी को तेजी से अपना रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने में मदद

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों समेत अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है।

ईवी के बढ़ते इस्तेमाल से परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है और जीवाश्म ईंधन की खपत कम करने में मदद मिल रही है। इससे ऊर्जा के क्षेत्र में वैकल्पिक और टिकाऊ विकल्पों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार

यूपी नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए मजबूत चार्जिंग नेटवर्क बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता बढ़ने से ईवी चालकों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग सुविधा मिल रही है। प्रमुख शहरों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा महत्वपूर्ण परिवहन मार्गों पर चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार की नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के प्रयासों से इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को भी मजबूती मिल रही है।

आने वाले समय में चार्जिंग सुविधाओं के और विस्तार तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता से प्रदेश में ग्रीन मोबिलिटी का दायरा और व्यापक होने की उम्मीद है।

ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में बढ़ता यूपी

पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में उत्तर प्रदेश का देश में तीसरे स्थान पर पहुंचना और प्रदेश में 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

यह बदलाव परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ स्वच्छ, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#उत्तरप्रदेश #UPNews #YogiAdityanath #ElectricVehicle #EV #ElectricMobility #GreenMobility #EVCharging #EVChargingStation #CleanEnergy #GreenTransport #UPNEDA #पर्यावरण #स्वच्छपरिवहन #हरितपरिवहन #लखनऊ #आईपीएन #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.