स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर को पर्यटन विकास से संबधित तीन योजनाएं पूरी

Under the Swadesh Darshan scheme, three schemes related to tourism development of Gorakhnath temple, Gorakhpur have been completed.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 1 Jun, 2022 03:24 PM
स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर को पर्यटन विकास से संबधित तीन योजनाएं पूरी

लखनऊ, 01 जून, 2022 (आईपीएन)। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के स्वदेश दर्शन स्कीम के स्पिरीचुअल सर्किट-4 के अन्तर्गत गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर का समेकित पर्यटन विकास के लिए 790.93 लाख रूपये की लागत की 06 परियोजनाएं संचालित की जा रही है। अब तक 756.93 लाख रूपये व्यय करके 03 परियोजनाएं पूरी कर ली गयी है और शेष पर कार्य प्रगति के अन्तिम चरण में है। इन परियोजनाओं को इस महीने के अंत तक पूरा करा लिया जायेगा। 

यह जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आईपीएन को बताया कि गोरखनाथ मन्दिर पूर्वांचल के सर्वाधिक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए आते है, उनको बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य कराये जा रहे है। ये सभी कार्य राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था द्वारा किये जा रहे है। 

जयवीर ने बताया कि जोन-1 मेला मैदान का कार्य तथा जोन-2 मन्दिर प्रवेश द्वार तथा जोन-4 लैण्डस्केपिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करा लिया गया है। जोन-3 कथा स्थल, जोन-5 टीएफसी, जोन-6 इन्टर सर्कुलेशन, इन्टर लांकिंग टाइल्स, तीर्थ यात्री केन्द्र एलईडी, लाईट पोल तथा सी.सी.टीवी. बेन्च एवं हाईमास्ट का कार्य इस महीने के आखिरी तक पूरा करा लिया जायेगा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.