UP : 18 जून को घोषित किए जाएंगे हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम
परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एन0आई0सी0 की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा
IPN Live
Lucknow, 17 Jun, 2022 09:37 PMलखनऊ, 17 जून 2022 (आईपीएन)। सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम कल 18 जून, 2022 को माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किए जाएंगे। हाईस्कूल का परीक्षाफल अपरान्ह 02 बजे तथा इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल अपरान्ह 04 बजे घोषित किया जाएगा।
परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एन0आई0सी0 की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा। वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

No Previous Comments found.