UP Monsoon Session 2023: अखिलेश ने सदन में योगी सरकार पर बोला जमकर हमला
UP Monsoon Session 2023: Akhilesh fiercely attacked the Yogi government in the House
IPN Live
Lucknow, 11 Aug, 2023 06:55 PMलखनऊ, 11 अगस्त 2023 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने भाजपा की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा की पहचान पहले चाल, चरित्र और चेहरे से होती थी लेकिन अब बीजेपी की पहचान नफरत, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मंहगाई बन गई है. यहीं नहीं उन्होंने टमाटर के बढ़ते दाम को लेकर भी हमला किया और कहा कि तीन ट्रिलियन की इकॉनोमी का दावा करने वाली सरकार आज टमाटर के ठेले लगा रही है. सरकार इस पर भी तब जागी जब वाराणसी में टमाटर की दुकान लगाई गई. उन्होंने कहा कि आप बताएं कि आपको हर जगह टमाटर की दुकान क्यों लगानी पड़ी.
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने जमकर योगी सरकार पर निशाना साधा और स्मार्ट सिटी से लेकर भ्रष्टाचार, किसान और मंहगाई जैसे मुद्दों को उठाया. सपा नेता ने गोरखपुर में हो रहे जलभराव को लेकर भी हमला किया और कहा कि सीएम आज अपने ही क्षेत्र में जल भराव को ठीक नहीं करा पा रहे हैं. उन्होंने पूछा कि आज गोरखपपर में हर जगह जल भराव है. आज मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम, फ्रेट कॉरिडोर ये सब कहां हैं. अखिलेश ने कहा कि आप साढ़े छह साल से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन आप अपने ही क्षेत्र में जल भराव को ठीक नहीं करवा पा रहे हैं.
अखिलेश ने कहा कि आपने टमाटर पर फोर्स लगा दी क्योंकि समाजवादियों ने कहा कि ऐसा न हो कि टमाटर पर जेड सिक्योरिटी देनी पड़ जाए. आप बताईए कि आप एक ट्रिलियन इकॉनोमी के सपने दिखाते हैं और अलग-अलग जिलों में आपको टमाटरों के ठेलियां लगानी पड़ रही है. अखिलेश यादव जब सीएम योगी पर हमले कर रहे थे तो इस दौरान योगी आदित्यनाथ मुस्कुरात रहे और उनकी बात सुनते रहे.
सपा नेता ने आज सदन में महंगाई के साथ आवारा सांड, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और कहा कि हम आए दिन ऐसे वीडियो देखते हुए जहां कभी कोई बच्चा, कोई महिला या बुजुर्ग को सांड उठाकर पटक देते हैं. अखिलेश ने कहा कि अगर कुछ नहीं कर सकते हैं तो अपने जिले में एक सांड सफारी ही बना दें.
अखिलेश यादव ने विधानसभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में किसानों की मदद किए बिना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर कैसे बनाया जा सकता है. अखिलेश कहते हैं ष्ऐसा कहा गया था कि राज्य की अर्थव्यवस्था 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी, लेकिन कृषि क्षेत्र को आवश्यक सहायता प्रदान किए बिना यह कैसे संभव है.

No Previous Comments found.