UP विधान परिषद चुनाव: 11 में से 6 सीटों पर भाजपा, 5 पर सपा की जीत

UP Legislative Council elections: BJP wins 6 out of 11 seats, SP wins 5

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Oct, 2026 12:18 AM
UP विधान परिषद चुनाव: 11 में से 6 सीटों पर भाजपा, 5 पर सपा की जीत

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना के बाद सभी 11 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा ने दो और समाजवादी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा ने चार और समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं। इस तरह कुल 11 सीटों में भाजपा को छह और सपा को पांच सीटों पर जीत मिली।

पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम

1\. मेरठ स्नातक क्षेत्र: भाजपा के दिनेश कुमार गोयल 24,929 मत पाकर विजयी घोषित हुए। सपा के प्रमेन्द्र सिंह भाटी को 12,073 मत मिले।

2\. आगरा स्नातक क्षेत्र: भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) ने 42,743 मत पाकर जीत दर्ज की। सपा के शशांक यादव उर्फ शीटू को 27,734 मत मिले।

3\. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र: सपा के डॉ. मान सिंह यादव 60,358 मत पाकर विजयी हुए। भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 32,695 मत मिले।

4\. लखनऊ स्नातक क्षेत्र: सपा की कांति सिंह ने 56,905 मत पाकर जीत हासिल की। भाजपा के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत मिले।

5\. वाराणसी स्नातक क्षेत्र: सपा के आशुतोष सिन्हा 55,046 मत पाकर विजयी हुए। भाजपा के केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले।

छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम

1\. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र: भाजपा के उमेश द्विवेदी ने 13,179 मत पाकर जीत दर्ज की। सपा के सुशील कुमार को 8,371 मत मिले।

2\. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: सपा के लाल बिहारी यादव 11,612 मत पाकर विजयी हुए। भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को 6,597 मत मिले।

3\. आगरा शिक्षक क्षेत्र: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने 14,046 मत पाकर जीत हासिल की। भाजपा के हरि किशोर तिवारी को 9,783 मत मिले।

4\. मेरठ शिक्षक क्षेत्र: भाजपा के श्रीचन्द शर्मा 18,099 मत पाकर विजयी घोषित हुए। सपा के डॉ. नितिन तोमर को 4,858 मत मिले।

5\. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने 21,672 मत पाकर जीत दर्ज की। सपा के हाजी दानिश अख्तर को 3,996 मत मिले।

6\. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र: भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 16,790 मत पाकर विजयी हुए। निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 14,580 मत मिले।

#UPMLCElection #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #VidhanParishad #ElectionResults2026 #UttarPradesh #MLCElection #चुनावपरिणाम #विधानपरिषद #भाजपा #समाजवादीपार्टी #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.