UP विधान सभा अध्यक्ष ने कहा : भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है

UP Legislative Assembly Speaker said: Indian festival is our cultural heritage

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Oct, 2022 07:29 PM
UP विधान सभा अध्यक्ष ने कहा : भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है

लखनऊ, 22 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने धनतेरस व दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता। दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।

महाना ने दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.