UP VIDHANSABHA की कार्यवाही : बिन्दुवार जाने सदन में क्या हुआ सत्र के तीसरे दिन

UP Legislative Assembly Proceedings: A point-by-point account of what transpired in the House on the third day of the session.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 5 Aug, 2026 12:06 PM
UP VIDHANSABHA की कार्यवाही : बिन्दुवार जाने सदन में क्या हुआ सत्र के तीसरे दिन

बिन्दुवार जाने सदन में क्या हुआ सत्र के तीसरे दिन


यूपी विधानसभा की कार्यवाही: सत्र के तीसरे दिन भी नहीं हो सका प्रश्नकाल 

यूपी विधानसभा: पीठ ने पहले 11ः24 बजे आधे घण्टे के लिए सदन की कार्यवाही को किया स्थगित

यूपी विधानसभा: सदन के स्थगनकाल को प्रश्नकाल की समाप्ति 12ः20 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया

यूपी विधानसभा: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष सतीश महाना ने रखी अपनी पीड़ा

यूपी विधानसभा: सदन में मंगलवार को विपक्ष के आचरण को लेकर जताया खेद, बोले: हम पीढ़ियों के लिए क्या छोड़ जायेंगे परम्पराएं

यूपी विधानसभा: अध्यक्ष बोले - मेरे मना करने के बाद भी आप लोगों ने रिकार्ड किया

यूपी विधानसभा: अध्यक्ष बोले - मुझे यह गंभीरता से विचार करना पडे़गा कि मैं इस कुर्सी के योग्य हूं कि नहीं... जल्द ही विचार करूंगा

यूपी विधानसभा: सपा विधायक डॉ0 संग्राम यादव बोले - साढे़ चार वर्षों में क्या विपक्ष का सहयोग आपको नहीं मिला

यूपी विधानसभा: सपा विधायक डॉ0 संग्राम यादव बोले - आपके कुछ मंत्री भी गलत भाषा का प्रयोग करते हैं

यूपी विधानसभा: अध्यक्ष सतीश महाना बोले - यदि सत्ता पक्ष के किसी सदस्य ने कुछ गलत बोला तो उससे भी मैंने खेद प्रकट कराया

यूपी विधानसभा: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले - चन्दा चोरी जैसा महत्वपूर्ण मामला देश के सामने कभी नहीं आया

यूपी विधानसभा: पीठ ने सदन के स्थगनकाल को एक बजे तक के लिए ब़ढ़ाया

यूपी विधानसभा: अध्यक्ष सतीश महाना बोले - मैनें व्यवस्था ही नही दी थी... बावजूद इसके आप वेल में आ गये

यूपी विधानसभा: संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना बोले - सदन में झूठ-सत्य शब्द को भी असंसदीय माना जाता है... इसलिए हमारी भाषा पूर्णरूप से संसदीय होनी चाहिए

यूपी विधानसभा: संसदीय कार्यमंत्री बोले - बिजनेस जैसा होता है वैसा सदन बुला लिया जाता है

यूपी विधानसभा: संसदीय कार्यमंत्री ने पीठ से कहा - इसमें कोई दोराय नहीं कि आपने कुशल पूर्वक सदन का संचालन किया

यूपी विधानसभा: संसदीय कार्यमंत्री बोले - जिसमें भविष्य की सम्भावना हो उसे अंतिम नहीं माना जा सकता

यूपी विधानसभा: कांग्रेस सदस्य मोना बोली - आपने देश में एक मिशाल पैदा की है

यूपी विधानसभा: सपा सदस्य सचिन के निष्कासन पर कांग्रेस सदस्य मोना ने पीठ से कहा - पहली बार के सदस्य हैं निष्कासन पर विचार कर लीजिए

यूपी विधानसभा: कांग्रेस सदस्य मोना के बोलने के साथ ही भावुक हुए अध्यक्ष आसन से चले गये और सपा सदस्य वेल में आ गये

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.