UP विधानसभा अध्यक्ष बोले : रामनवमी पर भाईचारे की भावना को मजबूत कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें

UP Assembly Speaker said: On Ram Navami, strengthen the spirit of brotherhood and contribute to the development of the nation.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Mar, 2026 08:22 PM
UP विधानसभा अध्यक्ष बोले : रामनवमी पर भाईचारे की भावना को मजबूत कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें
लखनऊ, (IPN)। उत्तर प्रदेश विधानसभा  के अध्यक्ष सतीश महाना ने रामनवमी के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन भारतीय संस्कृति और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने सत्य, मर्यादा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता को एक नई दिशा प्रदान की। रामनवमी का यह पावन पर्व हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।

श्री महाना ने कहा कि आज के समय में भगवान श्रीराम के आदर्शों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिकता, सहिष्णुता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सभी लोग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।

अंत में उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.