UP विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ

UP Assembly Speaker Satish Mahana wishes the people of the state on Eid-ul-Fitr

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 31 Mar, 2025 01:50 AM
UP विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ

लखनऊ, (आईपीएन)।  उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री महाना ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें त्याग, प्रेम और सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। रमज़ान के पवित्र माह के उपरांत यह पर्व हमें समाज में शांति, समरसता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर आपसी सद्भाव और भाईचारे को और अधिक सशक्त करें तथा समाज में प्रेम और शांति का वातावरण बनाए रखें।

उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.