UP विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना 13 अगस्त से डेनमार्क की यात्रा पर
UP Assembly Speaker Satish Mahana on a visit to Denmark from August 13
IPN Live
Lucknow, 14 Aug, 2022 01:36 AMलखनऊ, 13 अगस्त 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना संसदीय संघ की उत्तर प्रदेश शाखा के प्रतिनिधिमंडल के रूप में 13 से 16 अगस्त 2022 तक डेनमार्क की यात्रा पर रहेंगे I संसदीय प्रतिनिधियों के साथ श्री महाना वहां की संसद और शहर के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भ्रमण करेंगे । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डेनमार्क, सहित उल्लिखित अन्य देशों में संसदीय संघ की शाखा का भी अध्ययन भ्रमण करेंगे I तथा 17 से 21 उल्लिखित देशों में अध्ययन भ्रमण करने के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में 22 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित सम्मेलन में सम्मिलित रहेंगे । विधान सभा अध्यक्ष श्री महाना के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे इस सम्मेलन में भाग लेंगे ।

No Previous Comments found.