UP : पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 21 सितंबर तक मिलेगा मौका

UP: Applications for backward class scholarships will start from August 11, opportunity will be available till September 21

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Aug, 2026 09:13 PM
UP : पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 21 सितंबर तक मिलेगा मौका
लखनऊ, 09 अगस्त 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का संचालन कर रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

विभाग के अनुसार छात्र 11 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि वर्ष 2026-27 सत्र के नए छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।

2 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ ऐसे पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जाता है, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये या उससे कम है। छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को फीस, पाठ्यक्रम से जुड़े खर्च और शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलती है।

सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई बाधित होने से रोकना है।

2025-26 में 36 लाख से अधिक छात्रों को मिला लाभ

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग के 36 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

पूर्वदशम यानी कक्षा 9 और 10 के 8.88 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में कुल 219.64 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई। वहीं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा तक के 27.86 लाख विद्यार्थियों को कुल 2,882.02 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

पिछले नौ वर्षों में छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से 22 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता मिलने का दावा किया गया है।

सत्यापन के बाद सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी धनराशि

पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो रही है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। आवेदन के सत्यापन के बाद पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जाएगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.