UP ASSEMBLY ELECTION 2022 : उ.प्र. विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 03 बजे तक 48.24 फीसदी हुआ औसत मतदान, सबसे ज्यादा शामली तो सबसे कम गाजियाबाद में पडे़ वोट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 07 बजे शुरू हो गया। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 05 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक दोपहर 03 बजे तक 48.24 फीसदी औसत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं आयोग के मुताबिक, अभी तक बोगस वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और किसी प्रकार की कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आयी है। उधर सबसे ज्यादा वोटिंग की बात करें तो शामली में सबसे ज्यादा 53.13 प्रतिशत तो सबसे कम गाजियाबाद में 44.88 प्रतिशत मतदान हुआ है।
IPN Live
Lucknow, 10 Feb, 2022 04:01 PMलखनऊ, 10 फरवरी 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 07 बजे शुरू हो गया। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 05 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक दोपहर 03 बजे तक 48.24 फीसदी औसत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं आयोग के मुताबिक, अभी तक बोगस वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और किसी प्रकार की कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आयी है। उधर सबसे ज्यादा वोटिंग की बात करें तो शामली में सबसे ज्यादा 53.13 प्रतिशत तो सबसे कम गाजियाबाद में 44.88 प्रतिशत मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के लिए यह चरण चुनाव का सबसे मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि यह उन सीटों पर हो रहा है जहां किसान आंदोलन का प्रभाव माना जाता है। भाजपा के लिए चुनाव का यह एक कठिन चरण है जबकि समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन, कांग्रेस और बसपा के समक्ष भी चुनौती कम नहीं होगी क्योंकि उन्हें अपनी उम्मीदों के मुताबिक यहां बढ़त मिलती है या नहीं, इसे देखना होगा। विपक्षी दलों की अधिकतर उम्मीदें इसी चरण पर हैं। किसान आंदोलन प्रभावित इस इलाके में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा समेत 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटें आती हैं।
इन सीटों पर विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की कुल संख्या 623 है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन्हीं 58 सीटों पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।
प्रथम चरण की सीटें -
कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद और बाह सीटें प्रथम चरण की हैं।
11 जिलों में 3 बजे तक कुछ इस तरह हुआ मतदान:-
1. शामली - 53.13 प्रतिशत
2. मुजफ्फरनगर - 52.23 प्रतिशत
3. मेरठ - 47.86 प्रतिशत
4. बागपत - 50.21 प्रतिशत
5. गाजियाबाद - 44.88 प्रतिशत
6. हापुड़ - 51.67 प्रतिशत
7. गौतमबुद्धनगर - 48.29 प्रतिशत
8. बुलंदशहर - 50.81 प्रतिशत
9. अलीगढ़ - 45.89 प्रतिशत
10. मथुरा - 49.17 प्रतिशत
11. आगरा - 47.53 प्रतिशत

No Previous Comments found.