स्थानान्तण व्यवस्था में कई स्तर पर है हस्तक्षेप : शिक्षक दल
There is interference at many levels in the transfer system: Teacher's team
IPN Live
Lucknow, 30 May, 2022 07:58 PMलखनऊ, 30 मई 2022 (आईपीएन)। विधान परिषद में सोवमार को शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी और ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के एकल स्थानान्तरण किये जाने का मामला कार्य स्थगन के माध्यम से उठाया। सूचना की ग्राहय्ता पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जो स्थानान्तण व्यवस्था है उसमें कई स्तर पर हस्तक्षेप है। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं कि खुलेआम भ्रष्टाचार किया जाता है। प्रबन्धक से लेकर निदेशालय स्तर तक खुली लूट है। हर वर्ग की स्थानान्तरण नीति अलग है। मैं सरकार से जानना चाहता हॅूं कि नई स्थानान्तरण प्रक्रिया कब लागू होगी।
नेता सदन स्वतन्त्रदेव सिंह ने कहा सरकार संवेदनशील और गंभीर भी है, लेकिन उच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही कोई निर्णय किया जायेगा।
ां

No Previous Comments found.