वीरांगनाओं का तप, त्याग और बलिदान देशवासियों को देता है प्रेरणा : सीएम योगी

The tenacity, sacrifice and sacrifice of brave women inspire the countrymen: CM Yogi

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Aug, 2026 04:38 AM
वीरांगनाओं का तप, त्याग और बलिदान देशवासियों को देता है प्रेरणा : सीएम योगी

लखनऊ, 16 अगस्त (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई लोधी को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान क्रांतिकारियों में से एक बताते हुए कहा कि वीरांगनाओं का तप, त्याग और बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 1857 में रानी अवंती बाई लोधी मात्र 27 वर्ष की थीं। इतनी कम आयु में उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में अपना बलिदान देकर साहस और देशभक्ति की मिसाल पेश की। उनका बलिदान आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

रानी अवंती बाई के योगदान के लिए हर भारतवासी नतमस्तक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी उन महान नायिकाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई के योगदान और बलिदान को पूरा देश श्रद्धा के साथ स्मरण करता है। उनके योगदान के लिए हर भारतवासी नतमस्तक है।

तीन महिला पीएसी बटालियन में लगेंगी वीरांगनाओं की अश्वारोही प्रतिमाएं

सीएम योगी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों को उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा बनाने के उद्देश्य से सरकार ने तीन नई महिला पीएसी बटालियन के गठन का कार्य आगे बढ़ाया है। इन बटालियनों का नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखा गया है।

बदायूं में रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर नई पीएसी वाहिनी का गठन लगभग पूरा हो चुका है। यहां उनकी अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी और गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। दोनों स्थानों पर संबंधित वीरांगनाओं की अश्वारोही प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।

बेटी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगनाओं के नाम पर किए जा रहे कार्यों के पीछे मूल ध्येय मातृशक्ति की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। बेटी सुरक्षित हो, सम्मान के साथ सिर उठाकर समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़े और आत्मनिर्भर बने, इसके लिए सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है।

यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या 45 हजार से अधिक

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती अनिवार्य की गई है। वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की संख्या करीब 10 हजार थी, जो अब बढ़कर 45 हजार से अधिक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि नारी केवल नारा नहीं, बल्कि उसके गौरव, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए सरकार धरातल पर काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधायक जय देवी, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

#ipnlive #ipnnews #ipn #RaniAvantiBaiLodhi #AvantiBaiLodhi #YogiAdityanath #UttarPradesh #UPPolice #WomenEmpowerment #WomenSafety #1857 #Independence #Lucknow

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.