UPI पर प्रस्तावित 0.4% शुल्क से भड़का व्यापारी वर्ग, आदर्श व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

The proposed 0.4% fee on UPI has angered the business community, with the Adarsh ​​Vyapar Mandal warning of agitation.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 Sep, 2026 04:04 PM
UPI पर प्रस्तावित 0.4% शुल्क से भड़का व्यापारी वर्ग, आदर्श व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ, 16 सितंबर (आईपीएन)। 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 15 अक्टूबर से 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू किए जाने के प्रस्तावित निर्णय का प्रदेश भर के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने इसे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

स यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाती है तो इससे व्यापारियों का आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही एसएमएस चार्ज, आईएमपीएस चार्ज, कैश हैंडलिंग चार्ज समेत कई प्रकार के बैंकिंग शुल्क का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में एक और शुल्क थोपना न्यायसंगत नहीं है।

उन्होंने कहा कि 75 हजार रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 300 रुपये एमडीआर निर्धारित किए जाने का भी सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा। इससे कारोबार की लागत बढ़ेगी और अंततः इसका भार आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा।

संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज कर संग्रह व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और सरकार के राजस्व में बड़ी भूमिका निभाता है। इसके बावजूद लगातार नए शुल्क और जिम्मेदारियां व्यापारियों पर डालना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।

व्यापार मंडल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए यूपीआई लेनदेन को शुल्कमुक्त रखा जाना चाहिए, न कि उस पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जाना चाहिए।

    हैशटैग

    #UPICharge #MDRCharge #VyapariEkta #UPVyaparMandal #DigitalPayment #TraderProtest #SanjayGupta #UPITransaction #CashlessEconomy #BusinessNews

    सर्वाधिक पसंद

    Leave a Reply

    comments

    Loading.....
    1. No Previous Comments found.