महापौर ने दिए निर्देश- कल से होगा नाली सफाई का निरीक्षण, अलग जोन के अधिकारी करेंगे वार्डो में निरीक्षण, वार्डवार डिजिटल डायरी बनाकर महापौर को देंगे रिपोर्ट
The mayor gave instructions - from tomorrow there will be an inspection of drain cleaning, officers of different zones will inspect the wards, will make a ward wise digital diary and report to the mayor
IPN Live
Lucknow, 26 May, 2022 12:27 AMलखनऊ, (आईपीएन)। महापौर संयुक्ता भाटिया ने विगत 19 मई को बैठक कर समस्त वार्डो और समस्त मोहल्लों में नाली सफाई और छोटे नालों की सफाई करने के लिए 25 मई तक का अल्टीमेटम दिया था। आज 25 मई पूर्ण होने पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपर नगर आयुक्त अभय पाण्डेय को पत्र लिख कर नाली सफाई अभियान का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए, जैसा कि महापौर ने 19 मई को बैठक में रैंडम आधार पर निरीक्षण 25 मई उपरांत करने हेतु कहा भी था। महापौर ने समस्त वार्डो में नाली सफाई अभियान का निरीक्षण हेतु अलग विभागों और अलग जोन के अधिकारियों को भेजने के लिए निर्देशित किया, साथ ही निरीक्षण के दौरान डिजिटल डायरी बनाकर पूरी रिपोर्ट भी प्रेषित करने को कहा है।
ज्ञात हो कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने दिनाँक 19 मई को सफाई से संबंधित एसएफआई और जेडएसओ की बैठक की थी और मानसून से पूर्व 25 मई तक पूरे लखनऊ में नालियों और छोटे नालों की सफाई कराने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही सिल्ट भी उठाने के लिए निर्देशित किया था। महापौर ने इसके लिए 25 मई तक का अल्टीमेटम भी दिया था।

No Previous Comments found.