UP विधानसभा में उठा बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला, एक लाख से ज्यादा रिक्त हैं स्वीकृत पद

The issue of vacant posts of basic teachers raised in the UP Assembly, more than one lakh sanctioned posts are vacant

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 8 Aug, 2023 03:44 PM
UP विधानसभा में उठा बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला, एक लाख से ज्यादा रिक्त हैं स्वीकृत पद

लखनऊ, 08 अगस्त 2023 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला उठा। सरकार ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के 85,152 तो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 41,338 पद रिक्त है। 

दरअसल, प्रश्नकाल में सदस्य अनिल प्रधान, अभय सिंह और गुलाम मोहम्मद ने क्या बेसिक शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं तथा उक्त स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं? जवाब में बेसिक शिक्षा विभाग राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत पद 4,17,886 के सापेक्ष प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के 85,152 पद रिक्त है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत पद 1,62,198 के सापेक्ष प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के 41,338 पद रिक्त है। 

श्री सिंह ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 3,32,734 शिक्षक तथा 1,47,766 शिक्षामित्र की संख्या को सम्मिलित करते हुए छात्र शिक्षक अनुपात 30ः1 मानक के अनुसार पूर्ण है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 1,20,860 शिक्षक एवं  27,555 अनुदेशक की संख्या को सम्मिलित करते हुए छात्र शिक्षक अनुपात 35ः1 मानक के अनुसार पूर्ण है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.