सेवा संकल्प अभियान से भदोही के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जनभागीदारी से बनेगा विकसित भदोही : ए.के. शर्मा
The Seva Sankalp Abhiyan will give a new impetus to Bhadohi's development, Bhadohi will develop with public participation: A.K. Sharma
IPN Live
Lucknow, 13 Sep, 2026 12:50 AMलखनऊ, 12 सितंबर 2026 (आईपीएन)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान भदोही में सेवा, सुशासन और विकास को जनभागीदारी से नई गति देने का माध्यम बनेगा। अभियान की प्राथमिकता पात्र लेकिन योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए।
17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
ए.के. शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पूरे जनपद में घरों, सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएं। इसके माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।
वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान ऐसे पात्र लोगों का चिन्हांकन किया जाए, जो अभी तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को उनका वास्तविक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल में देश में हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और वृक्षारोपण पर जोर
सेवा संकल्प अभियान के दौरान जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशालाओं और अमृत सरोवरों में सेवा कार्य तथा महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ए.के. शर्मा ने पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
‘सेवा सेतु’ से एक स्थान पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
प्रभारी मंत्री ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड और नगरीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके लाभ से जोड़ा जाएगा।
गांव-गांव ग्राम चौपाल और सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख स्थलों पर सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम भी होंगे।
102 डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेंगे आधुनिक शिक्षा संसाधन
जनपद में 102 डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की पहल भी अभियान का हिस्सा होगी। इसके जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन सामग्री और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित जनप्रतिनिधि और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
हैशटैग:
#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #IPNLIVE #IPNNEWS #IPN #Bhadohi #SevaSankalpAbhiyan #SevaSetu #AKSharma #UttarPradesh #DevelopedIndia2047 #ViksitBharat2047 #GoodGovernance #PublicWelfare #BhadohiDevelopment #DigitalLibrary #SwachhBharat #UPGovernment

No Previous Comments found.