जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़, गलगोटियास यूनिवर्सिटी में यामानाशी के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत
Talent and Technology Alliance with Japan: Galgotias University accords a grand welcome to 200-member Yamanashi delegation
IPN Live
Lucknow, 20 Aug, 2026 07:09 PMविद्यार्थियों के ग्लोबल करियर और ग्रीन हाइड्रोजन रिसर्च को मिलेगी रफ्तार, दो महत्वपूर्ण समझौते
यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी बोले- 30 साल पहले ऐसा अवसर मिलता तो यूनिवर्सिटी में जरूर लेता प्रवेश
ग्रेटर नोएडा, 20 अगस्त (आईपीएन)। भारत और जापान के बीच अकादमिक, शोध एवं वर्कफोर्स सहयोग को मजबूत करने की दिशा में गलगोटियास यूनिवर्सिटी में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। यूनिवर्सिटी में यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में पहुंचे 200 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों के लिए वैश्विक करियर के अवसर बढ़ाने और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए गए। इसे उत्तर प्रदेश में ग्लोबल एंगेजमेंट और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
टैलेंट मोबिलिटी से क्लीन एनर्जी तक सहयोग
यामानाशी प्रीफेक्चर सरकार के साथ एमओयू और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) के माध्यम से टैलेंट मोबिलिटी से लेकर क्लीन एनर्जी रिसर्च तक दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखी गई।
जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) की प्रस्तुति में भारत और जापान के बीच इंडस्ट्री एवं टैलेंट पार्टनरशिप को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
औपचारिक कार्यक्रम के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में विभिन्न फोकस्ड ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए गए। जापानी प्रतिनिधियों के एक समूह ने यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों के साथ ग्रीन हाइड्रोजन पर चर्चा की। इसमें क्लीन एनर्जी और लो-कार्बन मोबिलिटी के क्षेत्र में संयुक्त शोध, तकनीकी विकास तथा स्टूडेंट-रिसर्चर एक्सचेंज की संभावनाओं पर मंथन हुआ।
इसी दौरान यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा, “यदि यह 30 वर्ष पहले होता, तो मैं गलगोटियास यूनिवर्सिटी में अवश्य प्रवेश लेता।”
हेल्थकेयर से एआई, ड्रोन और सेमीकंडक्टर तक देखा मॉडल
प्रतिनिधिमंडल के दूसरे समूह ने डिजिटल नर्सिंग स्किल्स एंड सिमुलेशन सेंटर का दौरा किया और नर्सिंग एवं हेल्थ साइंसेज पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान हेल्थकेयर एजुकेशन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में भारत-जापान सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
जापानी प्रतिनिधियों ने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने कैंपस लाइफ, भारतीय संस्कृति और विद्यार्थियों की करियर आकांक्षाओं को लेकर विचार साझा किए।
प्रतिनिधिमंडल ने आईओएस डेवलपमेंट सेंटर, एलएंडटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर से जुड़ी उन्नत प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया। प्रतिनिधियों ने यूनिवर्सिटी के इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड टीचिंग एवं रिसर्च मॉडल को समझा।
विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे ग्लोबल करियर के रास्ते
गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए वैश्विक करियर के वास्तविक अवसर तैयार होंगे। साथ ही शोधकर्ताओं को क्लीन एनर्जी से जुड़ी चुनौतियों पर जापान के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।
कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि भारत-जापान की मित्रता ज्ञान, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास से प्रेरित है।
दोनों पक्षों ने समझौतों को स्टूडेंट एक्सचेंज, फैकल्टी कोलैबोरेशन, स्किलिंग और संयुक्त शोध के ठोस कार्यक्रमों में बदलने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में यामानाशी के उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा, यामानाशी सरकार के एडवाइजर नीरेंद्र उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हैशटैग
#IndiaJapan #Japan #Yamanashi #GalgotiasUniversity #TalentMobility #GreenHydrogen #CleanEnergy #AI #DroneTechnology #Semiconductor #Research #StudentExchange #SkillDevelopment #GlobalCareer #UttarPradesh #YogiAdityanath #NarendraModi #GreaterNoida #UPNews #ipnlive #ipnnews #ipn

No Previous Comments found.