कुशीनगर में गन्ना किसानों का गन्ना पड़ताल सर्वे शुरू : बावन हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का गन्ना पड़ताल सर्वे हुआ : वेद प्रकाश सिंह

Sugarcane investigation survey of sugarcane farmers started in Kushinagar: Sugarcane investigation survey of fifty-two thousand hectare area was done: Ved Prakash Singh

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 May, 2022 01:19 AM
कुशीनगर में गन्ना किसानों का गन्ना पड़ताल सर्वे शुरू : बावन हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का गन्ना पड़ताल सर्वे हुआ : वेद प्रकाश सिंह

कुशीनगर  26 मई  ! उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सवा लाख किसानों का पिछले एक माह के अंदर गन्ने की फसल का गन्ना पड़ताल हुआ है। पड़ताल सर्वे में जुटे 245 कर्मचारी लगातार गांव और खेत में पहुंचकर सर्वे करने के साथ किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। अब तक 52 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल का सर्वे पूरा हो सका है।

पिछले 20 अप्रैल से गन्ना विकास समितियों के 198 व चीनी मिलों के 166 को मिलाकर कुल 245 कर्मचारी किसानों के खेतों में बोयी गई गन्ने की फसल का गन्ना पड़ताल सर्वे करने में जुटे हुये हैं। पिछले साल सवा दो लाख किसानों ने 87 हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल का बुवाई की थी। गन्ना विकास समिति व चीनी मिलों के कर्मचारियों ने पिछले एक माह के अंदर 1570 गांवों में 980 गांवों के 1.18 लाख किसानों का 52002 हेक्टेयर गन्ने की फसल का गन्ना पड़ताल सर्वे किया है। कर्मचारियों को आगामी 20 जून तक 590 गांवों के किसानों के गन्ने की फसल का गन्ना पड़ताल सर्वे करना अवशेष है।

इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि कर्मचारी बरसात के पूर्व हर हाल में गन्ने का सर्वे कार्य पूरा करने में जुटे हुये हैं। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारी खेतों में पहुंच कर किसानों को बुलाकर गन्ने का सर्वे करने के साथ गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों को दूर करने के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। इससे कि आगामी सीजन में गन्ने की बेहतर पैदावार मिलने के साथ किसानों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जा सके।जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में पिछले एक महीने में 60 फीसदी गन्ने की फसल का सर्वे पूरा हो गया है। आगामी 20 जून के पहले हर हाल में सर्वे का काम पूरा कर लिया जायेगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.