शस्त्र कारोबार में पारदर्शिता और सुरक्षा पर सख्त संदेश, संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आर्म्स डीलरों को दिए अहम निर्देश
Strict message on transparency and security in arms trade, Joint Police Commissioner issues important instructions to arms dealers
IPN Live
Lucknow, 26 Sep, 2026 11:40 AMलाइसेंसी शस्त्र विक्रेताओं के साथ बैठक में कानूनी प्रावधानों के अनुपालन और सुरक्षा मानकों पर दिया विशेष जोर
लखनऊ, (आईपीएन)। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने लाइसेंसी शस्त्र विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान तथा शस्त्रों एवं कारतूसों के सुरक्षित संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आर्म्स डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता मौजूद रहे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने शस्त्र एवं कारतूसों के क्रय-विक्रय संबंधी सभी अभिलेखों का रखरखाव निर्धारित नियमों के अनुरूप करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शस्त्र एवं कारतूसों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए। बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमति के किसी भी शस्त्र अथवा कारतूस का क्रय-विक्रय न किया जाए।
उन्होंने शस्त्रों के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण से संबंधित सभी लागू कानूनी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों के रखरखाव, सुरक्षा उपायों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए सभी लाइसेंसी शस्त्र विक्रेताओं से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित शस्त्र विक्रेताओं ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट: ए. अहमद सौदागर
#Lucknow #UPPolice #BabluKumar #LawAndOrder #ArmsDealers #LicensedArmsDealers #ArmsDealerAssociation #GunSafety #ArmsRules #PoliceMeeting #LucknowNews #IPNNews #UttarPradesh #SecurityStandards #BreakingNews

No Previous Comments found.