स्टेट बैंक की देशव्यापी हड़ताल स्थगित, 25 व 26 मई को स्टेट बैंक की शाखाएं/कार्यालय पूर्ववत खुलेंगे

State Bank's nationwide strike postponed, State Bank branches/offices to remain open as usual on May 25 and 26

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 24 May, 2026 01:24 AM
स्टेट बैंक की देशव्यापी हड़ताल स्थगित, 25 व 26 मई को स्टेट बैंक की शाखाएं/कार्यालय पूर्ववत खुलेंगे

लखनऊ, (IPN)। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के मंडल महामंत्री कामरेड दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कॉरपोरेट सेंटर, मुंबई में स्टेट बैंक प्रबंधन और फेडरेशन के बीच हुई बैठक अच्छे वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें हमारी मांगों पर सकारात्मक सुधार हुए। अत: चर्चा के दौरान प्राप्त प्रगति को देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है, उन्होंने बताया 25 एवं 26 मई को भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएं एवं कार्यालय सामान्य रूप से पूर्ववत खुलेंगे।

मंडल महामंत्री ने पूरे आंदोलन, कार्यक्रमों में स्टेट बैंक कर्मचारियों, सहयोगियों और सदस्यों को उनकी एकता, समर्थन और अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.