विधान सभा अध्यक्ष ने उन्नाव से विधायक पंकज गुप्ता को शपथ दिलायी

Speaker of Legislative Assembly administered oath to MLA from Unnao Pankaj Gupta

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 6 Apr, 2022 12:51 AM
विधान सभा अध्यक्ष ने उन्नाव से विधायक पंकज गुप्ता को शपथ दिलायी

लखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद उन्नाव के विधानसभा क्षेत्र 165 सदर पंकज गुप्ता को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। विधायक ने विधान सभा अध्यक्ष, श्री महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की।


इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब एवं यशस्वी हो। साथ ही सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे व अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.