संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर सतीश महाना ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश

Satish Mahana gave the message of being vigilant towards constitutional values ​​and duties by reciting the Preamble of the Constitution collectively.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Nov, 2026 07:30 PM
संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर सतीश महाना ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश

लखनऊ, 26 नवंबर 2026 (आईपीएन)। संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार को विधान भवन स्थित पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान उन्होंने संविधान के मूल्यों, आदर्शों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा नागरिक एवं संस्थागत कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में सतीश महाना ने कहा कि विधायिका लोकतांत्रिक व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। विधायिका जनभावनाओं, जनआकांक्षाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर कानून बनाती है। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, दक्षता और संवेदनशीलता के साथ करे।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूती और स्थायित्व का आधार हैं। इनकी गरिमा, मर्यादा और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनता के प्रति जवाबदेही जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण दायित्व है, वहीं विधायिका द्वारा लिए गए निर्णयों और बनाए गए कानूनों को प्रभावी रूप से लागू करने में कार्यपालिका की भूमिका अहम है। विधायिका और कार्यपालिका अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाती हैं।

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को स्मरण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान हमें अनेक अधिकार प्रदान करता है, लेकिन अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। संविधान की भावना को समझना, उसका सम्मान करना और अपने आचरण में संवैधानिक मूल्यों को अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि हम सभी एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारा महत्वपूर्ण अधिकार है, लेकिन इसका प्रयोग जिम्मेदारी, संयम और सामाजिक मर्यादाओं के साथ किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता के अधिकार का उपयोग ऐसा होना चाहिए, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूती मिले।

कार्यक्रम में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे समेत विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#संविधानदिवस #ConstitutionDay #SatishMahana #UttarPradeshAssembly #IndianConstitution #BabaSahebAmbedkar #Democracy #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.