समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अहमद हसन का निधन, विधानसभा के अध्यक्ष ने जताया शोक
IPN Live
Lucknow, 19 Feb, 2022 12:06 PMलखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद अहमद हसन का आज निधन हो गया। श्री हसन लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी थी। श्री हसन राज्य पुलिस सेवा और प्रोन्नत हो कर भारतीय पुलिस सेवा में रहे।
विधानसभा के अध्यक्ष ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन का संदेश जानकर दु:खी हैं I
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अहमद हसन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरांत करीब 40 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सरलता सहजता एवं वाकपटुता के लिए जाने जाते रहे हैं।
श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

No Previous Comments found.