UP विधानसभा में सपा ने उपचुनाव में धांधली का मुद्दा उठाकर किया जोरदार हंगामा, आधे घण्टे के लिए सदन स्थगित
SP raised the issue of rigging in the by-elections in the UP Assembly and created a ruckus, the house was adjourned for half an hour.
IPN Live
Lucknow, 6 Dec, 2022 06:57 PMलखनऊ, 06 दिसम्बर 2022 (आईपीएन)। यूपी विधानसभा के शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। रामपुर मैनपुरी में मतदाताओं को धमकाने और वोट न डालने देने के विषय को समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पाण्डेय ने उठाया और सदन से कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गये पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 15-15 मिनट के लिए दो बार में आधे घण्टे के लिए स्थगित कर दी गई।
विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने रामपुर में हुए मतदान में गड़बड़ियों और पुलिस प्रशासन की गुंडई का मामला उठाया। आरोप लगाया कि वहाँ लोगों को मतदान से रोका गया। महिलाओं को मारा गया। पुलिस ने लोगों को घर से निकलने नहीं दिया गया।
सपा के हंगामे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी चुनाव हारती है तो हंगामा करती है। आयोग ने निष्पक्षता से उपचुनाव कराया है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुछ सदस्यों की तरफ से सदन की कार्रवाई फेसबुक पर लाइव की जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। कहा कि जो भी सदस्य ने फेसबुक लाइव कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने नाराजगी जताई।

No Previous Comments found.