Rajya Sabha Election 2024 : यूपी राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए, BJP ने 8 सीट जीतीं, सपा की जया बच्चन को सबसे ज्यादा वोट

Rajya Sabha Election 2024: Results of UP Rajya Sabha elections came, BJP won 8 seats, SP's Jaya Bachchan got the most votes.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Feb, 2024 09:48 PM
Rajya Sabha Election 2024 : यूपी राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए, BJP ने 8 सीट जीतीं, सपा की जया बच्चन को सबसे ज्यादा वोट

लखनऊ, 27 फरवरी 2024, आईपीएन। उत्तर प्रदेश में आज राज्यसभा की 10 सीटों पर मतदान हुआ. इस राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली. यूपी में सपा को तगड़ा झटका लगा क्योंकि सपा के 7 विधायकों ने बीजेपी के लिए वोटिंग की. वहीं गायत्री प्रजापति की पत्नी वोटिंग करने नहीं पहुंचीं. यूपी में बीजेपी को 8 और सपा को दो सीटों पर जीत मिली. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की खाली हुईं 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई. बीजेपी ने अपना 8वां उम्मीदवार भी इस चुनाव में उतारा और सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग से उसकी जीत हुई. 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे. इससे पहले 10 सीटों के लिए 10 ही उम्मीदवार थे. बीजेपी की ओर से 7 और समाजवादी पार्टी के 3. इन दसों की जीत भी लगभग तय मानी जा रही थी. लेकिन क्रॉस वोटिंग से सपा का खेल बिगड़ गया और बीजेपी के आठवें उम्मीदवार को जीत मिली. 

यूपी राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. यहां बीजेपी ने 8 सीट जीती हैं तो वहीं सपा के खाते में दो सीट गईं. सपा उम्मीदवार जया बच्चन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. क्रॉस वोटिंग का बीजेपी को स्पष्ट फायदा मिला और उसका आठवां उम्मीदवार भी जीत गया. 


किसे मिले कितने वोट-


अमरपाल मौर्य को 38 वोट

आलोक रंजन को 19 वोट

जया बच्चन को 41 वोट

तेजवीर को 38 वोट

नवीन को 38 वोट

आरपीएन सिंह को 37 वोट

रामजी लाल को 37 वोट

साधना को 38 वोट

सुधांशु को 38 वोट

संगीता को 38 वोट


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.