लखनऊ के विभिन्न होटलों, दुकानों एवं विभिन्न खाद्य उत्पादक संस्थानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध छापेमारी

Raids against the sale of adulterated food items at various hotels, shops and various food producing institutions of Lucknow.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 May, 2022 08:27 PM
लखनऊ के विभिन्न होटलों, दुकानों एवं विभिन्न खाद्य उत्पादक संस्थानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध छापेमारी

लखनऊ, 28 मई 2022 (आईपीएन)। प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देश पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी लखनऊ ने आज विभिन्न होटलों, दुकानों एवं विभिन्न खाद्य उत्पादक संस्थानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पदार्थों के नमूने लेकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने के पश्चात विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त खाद्य डॉ0 एस0पी0 सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री गैर-कानूनी रूप से करते हैं और इस प्रकार के किसी भी कार्य के विरुद्ध विधिक कार्रवाई का प्रावधान है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.