महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति बनायी जा सकती है : महाना

Peace can be created in the world by following the path shown by Mahatma Buddha: Mahana

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 May, 2022 01:50 AM
महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति बनायी जा सकती है : महाना

लखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की  है।

श्री महाना ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भाव तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया  है । वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सदभाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.