मां सावित्री देवी के निधन पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर की बात, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने भी जताया शोक

PM Modi spoke to CM Yogi over the phone on the death of mother Savitri Devi, Amit Shah, Rajnath Singh and CM Dhami also expressed condolences.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Nov, 2026 09:10 PM
मां सावित्री देवी के निधन पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर की बात, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने भी जताया शोक

लखनऊ, 20 नवंबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र और उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनकी माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर उनकी माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अमित शाह ने कहा, मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद है। मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

राजनाथ सिंह ने भी जताई संवेदना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का देहांत जीवन के सबसे असहनीय आघातों में से एक है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सीएम धामी ने बताया हृदयविदारक समाचार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ सहित समस्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सावित्री देवी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहन संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी है और उनका साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बृजेश पाठक ने भी व्यक्त किया दुख

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सावित्री देवी के निधन को अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीहरि से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

#PMModi #NarendraModi #YogiAdityanath #SavitriDevi #AmitShah #RajnathSingh #PushkarSinghDhami #KeshavPrasadMaurya #BrajeshPathak #UttarPradesh #Condolences #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.