स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशक ने विभाग में किया ध्वजारोहण, बोले : देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है

On Independence Day, the Director of Information hoisted the flag in the department and said: The role of youth is paramount in building the nation.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 15 Aug, 2026 11:36 PM
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशक ने विभाग में किया ध्वजारोहण, बोले : देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है
लखनऊ, 15 अगस्त 2026 (आईपीएन)। देश के गौरवशाली इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वतंत्रता दिवस सूचना विभाग में परंपरागत रूप से सादगी और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना विभाग में देशभक्ति के माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज अभिवादन के साथ राष्ट्रीयगान एवं वंदे मातरम् का भावपूर्ण गायन किया गया।

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के अमृतकाल में हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश और प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दें।

सूचना निदेशक ने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और डिजिटल क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। युवा निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें, तभी प्रदेश और देश नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

उन्होंने विभागीय कार्मिकों को देश एवं प्रदेश के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। इसलिए विभाग का दायित्व है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ आमजन तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि उनके कार्य एवं व्यवहार से किसी को कष्ट न पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक संकल्प लेकर अपने कार्यों को बखूबी निभाएं और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसा कार्य करके जाएं, जिससे वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर सके।

कार्यक्रम में सूचना विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.