जून-सितम्बर में प्रशिक्षण प्राप्त न कर सके अधिकारियों को 17 को मिलेगा प्रशिक्षण
Officers who could not attend training in June-September will receive training on the 17th.
IPN Live
Lucknow, 16 Feb, 2026 07:23 PMलखनऊ, (आईपीएन)। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि माह जून एवं सितम्बर 2025 में प्रशिक्षण प्राप्त न कर सके प्रदेश के ऐसे जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम), लखनऊ में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण में चित्रकूट, बलरामपुर, बस्ती, हाथरस, श्रावस्ती एवं कौशांबी सहित 6 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं विभिन्न जनपदों के 46 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रशिक्षण में मतदाता सूची से संबंधित विधिक प्राविधानों, ईआरओ नेट, बीएलओ ऐप तथा प्रदेश में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही नोटिस चरण एवं सुनवाई की प्रक्रिया को भी विस्तार से साझा किया जाएगा।

No Previous Comments found.