योगी सरकार में रात का सफर हुआ आसान, 14 हजार से अधिक रोडवेज बसों का संचालन, महिलाओं को भी मिल रहे सुरक्षित सफर के विकल्प

Night travel has become easier under the Yogi government, with over 14,000 roadways buses operating, and women also getting

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Nov, 2026 04:09 PM
योगी सरकार में रात का सफर हुआ आसान, 14 हजार से अधिक रोडवेज बसों का संचालन, महिलाओं को भी मिल रहे सुरक्षित सफर के विकल्प

लखनऊ, 14 नवंबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन आवागमन को लेकर परिवहन सेवाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज की 14 हजार से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब पांच हजार बसें रात में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, वर्तमान में रात्रिकालीन बस सेवाओं से प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए करीब 550 बसें संचालित की जा रही हैं।

सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था में सुधार और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार से रात में यात्रा करने वाले लोगों का भरोसा बढ़ा है। नौकरीपेशा महिलाएं, छात्राएं और परिवार के साथ सफर करने वाली महिलाएं भी अपनी सुविधानुसार लंबी दूरी की यात्रा कर रही हैं।

परिवहन सेवाओं के विस्तार से रात में बढ़े आवागमन के विकल्प

योगी सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन और पुलिस की सक्रियता जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। वहीं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार से रात में आवागमन के विकल्प बढ़े हैं। इसका लाभ नौकरीपेशा महिलाओं, छात्राओं और परिवार के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को मिल रहा है।

रात में बसों की उपलब्धता होने से यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बनाने में मदद मिल रही है। नौकरी और अन्य जरूरी कामों के बाद घर लौटने वाली महिलाओं के साथ त्योहारों पर मायके या ससुराल जाने वाली महिलाओं के लिए भी रात्रिकालीन बस सेवाएं एक सुविधाजनक विकल्प बन रही हैं।

छठ पर घर वापसी के लिए 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

अपर मुख्य सचिव परिवहन अमृत अभिजात ने बताया कि छठ महापर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और अन्य महानगरों में रहने वाले पूर्वांचलवासियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें संचालित करने और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इससे दिन के साथ रात में भी यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

दीपावली के छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

दीपावली के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। छह दिनों के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों से यात्रा की।

* 6 नवंबर : 18.06 लाख यात्री

* 7 नवंबर : 16.72 लाख यात्री

* 8 नवंबर : 17.36 लाख यात्री

* 9 नवंबर : 14.12 लाख यात्री

* 10 नवंबर : 16.42 लाख यात्री

* 11 नवंबर : 19.45 लाख से अधिक यात्री

रात में फंसे दंपती को घर पहुंचाया, मूक-बधिर महिला को परिजनों से मिलाया

महिला सुरक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए यूपी-112 की ओर से एस्कॉर्ट फॉर सेफ्टी सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2019 से अब तक 5,274 महिलाओं को इस सुविधा का लाभ दिया जा चुका है।

इसी क्रम में सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात कोई साधन नहीं मिलने से परेशान पति-पत्नी की मदद के लिए पीआरवी-9391 पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों को अपने वाहन से बारी हमीदपुर स्थित उनके घर सुरक्षित पहुंचाया।

वहीं, गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में रास्ता भटक गई एक मूक-बधिर महिला को पीआरवी-9132 के पुलिसकर्मियों ने उसके इशारों के जरिए रास्ते और परिजनों की जानकारी समझी तथा उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया।

इन घटनाओं के जरिए रात्रिकालीन आवागमन के दौरान पुलिस सहायता और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं की भूमिका भी सामने आई है।

#UttarPradesh #YogiGovernment #UPRoadways #WomenSafety #NightTravel #ChhathPuja2026 #MissionShakti #UP112 #RoadTransport #PublicTransport #महिला_सुरक्षा #रात्रिकालीन_सफर #छठ_पर्व #उत्तरप्रदेश #योगी_सरकार #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.