GORAKHPUR से बाबा विश्वनाथ की धरती VARANASI के लिए नई उड़ान शुरू, योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

New flight started from GORAKHPUR to VARANASI, the land of Baba Vishwanath, Yogi launched virtually

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Mar, 2022 11:25 AM
GORAKHPUR से बाबा विश्वनाथ की धरती VARANASI के लिए नई उड़ान शुरू, योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

LUCKNOW, (IPN)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ गोरखपुर से वाराणसी हेतु आरंभ होने वाली नई उड़ान के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा गोरखनाथ की धरती गोरखपुर से बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी के लिए नई उड़ान आरंभ हुई है।

इस महत्वपूर्ण सेवा को आरंभ करने हेतु केंद्रीय नागर विमानन मंत्री का हृदय से धन्यवाद! उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! आज गोरखपुर से वाराणसी को जोड़ने के लिए आरंभ हुई वायु सेवा अभिनंदनीय है।

यह सेवा गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।


CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'एक हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करेगा।'

उ.प्र. उनके इस संकल्प की पूर्ति करते हुए दिखाई दे रहा है।

आज वर्तमान में प्रदेश से देश के 75 गंतव्यों तक हवाई यात्रा कर सकते हैं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.