नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध : मुख्यमंत्री
Nana Patekar enriched Indian cinema with his exceptional acting: Chief Minister
IPN Live
Lucknow, 8 Oct, 2026 03:51 PMलखनऊ, 08 अक्टूबर (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया तथा सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। उन्होंने अपने अभिनय एवं व्यक्तित्व से देशभर में करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों, मित्रों एवं प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

No Previous Comments found.