मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन
Mulayam Singh Yadav's wife Sadhna Yadav dies at Medanta Hospital in Gurugram
IPN Live
Lucknow, 9 Jul, 2022 08:24 PMलखनऊ, 09 जुलाई 2022 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेता मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का आज शनिवार को गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर निधन हो गया है।वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आईपीएन को बताया कि श्रीमती यादव पिछले कई दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन दुःखद है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी गहरा शोक प्रकट करती है।

No Previous Comments found.