दीपावली की खुशियों के बीच मातम: पारिवारिक कलह में सिपाही ने दी जान

Mourning amidst Diwali celebrations: A soldier took his own life due to a family feud.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Nov, 2026 01:08 AM
दीपावली की खुशियों के बीच मातम: पारिवारिक कलह में सिपाही ने दी जान

गाजीपुर के सर्वोदय नगर स्थित अवधपुरी में हुई घटना, यातायात पुलिस मटियारी में तैनात थे संदीप कुमार

पत्नी को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले सिपाही, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

लखनऊ, 10 नवंबर 2026 (आईपीएन)। दीपावली पर्व पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सर्वोदय नगर के अवधपुरी में पारिवारिक कलह के चलते यातायात पुलिस में तैनात 30 वर्षीय सिपाही संदीप कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के दूसरे कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2018 बैच के आरक्षी थे संदीप कुमार

अंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र स्थित मक्खनपुर गांव निवासी संदीप कुमार वर्ष 2018 बैच के आरक्षी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती यातायात पुलिस मटियारी में थी। वह पत्नी प्रतिमा के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित अवधपुरी के मकान नंबर ए-4 में रहते थे।

पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप कुमार ने पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब संदीप ने कोई जवाब नहीं दिया तो पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद पत्नी को बाहर निकलवाया। दूसरे कमरे में संदीप का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने उन्हें नीचे उतरवाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। हालांकि, अभी तक संदीप कुमार की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : ए अहमद सौदागर

#Lucknow #Ghazipur #PoliceConstable #UPPolice #LucknowPolice #Deepawali #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.