हापुड़ में आज राज्यमंत्री दिनेश खटीक करेंगे पौधारोपण
Minister of State Dinesh Khatik will plant saplings in Hapur today
IPN Live
Lucknow, 4 Jul, 2022 09:04 PMहापुड़, 4 जुलाई (आईपीएन)।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हापुड स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, भारतीय
उद्योग व्यापार मंडल, पैट्रोल पम्प एसोसिएशन,स्कूल एसोसिएशन व गैस
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में
पौधारोपण करने की अपील की।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि दिल्ली रोड आनंद विहार में आयोजित
पौधारोपण कार्यक्रम में उपरोक्त एसोसिएशन भाग लेने हेतु आमंत्रित किया
गया है। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के
राज्यमंत्री दिनेश खटीक प्रतिभाग कर पौधारोपण करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसोसिएशन 5, 6, 7 जुलाई को अधिक से अधिक
पौधारोपण करें। जो व्यक्ति या संस्था 150 से पौधारोपण पौधे करेगा,उसे
सम्मानित किया जायेगा।
हापुड स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि
हमारी एसोसिएशन के समस्त सदस्य अपने अपने घर और प्रतिष्ठानों पर पौधारोपण
करेंगे। पिछले वर्ष से ज्यादा लगा कर एक नया रिकॉर्ड बनायेगे।
इस अवसर पर विजय अग्रवाल(रविंद्रा),भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के
जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग (नीटू), जिला उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,मनीष कंसल
(मक्खन),स्कूल एसोसिएशन से पंकज अग्रवाल, मनप्रीत खेरा,पैट्रोल पम्प
एसोसिएशन से परितोष अग्रवाल उर्फ कलुवा,महेंद्र शर्मा,गैस एसोसियेशन से
पंकज गर्ग,राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

No Previous Comments found.