एमएलसी चुनाव का बिगुल: यूपी की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 23 अक्टूबर को मतदान

MLC election bugle: Election process begins for 11 Legislative Council seats in UP, voting on October 23

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Sep, 2026 04:20 PM
एमएलसी चुनाव का बिगुल: यूपी की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 23 अक्टूबर को मतदान

जितेन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ, 22 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक की 5 और खण्ड शिक्षक की 6 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इन 11 सीटों से निर्वाचित विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को आएंगे नतीजे

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को संपन्न होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।

इन 11 सीटों पर होगा चुनाव

खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

  • लखनऊ खण्ड स्नातक
  • वाराणसी खण्ड स्नातक
  • आगरा खण्ड स्नातक
  • मेरठ खण्ड स्नातक
  • इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक

खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

  • लखनऊ खण्ड शिक्षक
  • वाराणसी खण्ड शिक्षक
  • आगरा खण्ड शिक्षक
  • मेरठ खण्ड शिक्षक
  • बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक
  • गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक

इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

खण्ड स्नातक सीटों से वर्तमान में इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह (लखनऊ), आशुतोष सिन्हा (वाराणसी), डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' (आगरा), दिनेश कुमार गोयल (मेरठ) और डॉ. मान सिंह यादव (इलाहाबाद-झांसी) सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उमेश द्विवेदी (लखनऊ), लाल बिहारी यादव (वाराणसी), डॉ. आकाश अग्रवाल (आगरा), श्रीचन्द शर्मा (मेरठ), हरी सिंह ढिल्लो (बरेली-मुरादाबाद) तथा ध्रुव कुमार त्रिपाठी (गोरखपुर-फैजाबाद) का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

अधिकांश जिलों में लागू हुई आचार संहिता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता के प्रासंगिक प्रावधान लागू हो गए हैं। हालांकि कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव जनपद इससे बाहर रहेंगे। आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रभावी रहेगी।

राजनीतिक दलों की बढ़ेगी सक्रियता

प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों, शिक्षक संगठनों और स्नातक मतदाताओं के बीच सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। विशेष रूप से भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों के बीच इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है।

#MLCElection2026 #UPMLCElection #UttarPradesh #UPPolitics #TeachersConstituency #GraduateConstituency #VidhanParishad #ElectionCommission #NavdeepRinwa #Lucknow #PoliticalNews #UPNews #BreakingNews #ElectionUpdate #MLCpolls #TeacherMLC #GraduateMLC #Election2026 #HindiNews #PoliticalDesk #IPNNews #JitendraTripathi #LucknowNews #UPLegislativeCouncil #Vote2026 #Democracy #TeacherPolitics #StudentPolitics #ECI #UPElections

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.