लखनऊ के ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ

Lucknow's Thakurganj Combined Hospital gets a dermatologist

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Jun, 2026 03:04 AM
लखनऊ के ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ
लखनऊ, (IPN)। ठाकुरगंज स्थित राजकीय टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में अब त्वचा रोग विशेषज्ञ के तैनात होने से खाल संबंधी रोगियो को अन्य चिकित्सालय में रेफेर करने एवं जाने की ज़रूरत नहीं होगी । इसी के साथ को दो पैथोलॉजिस्ट एवं एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट मिलने से जहाँ एक ओर पैथोलॉजी की सुविधाओं में गुणवत्तापरक सुधार होगा वहीं अब ओ पी डी में इज़ाफ़ा भी होगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय में दिनों दिन उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं के लिए हम कटिबद्ध हैं । बहुत शीघ्र कुछ अन्य सुविधाएं भी चिकित्सालय को मुहैयाहोगीं । सभी रोगियो से चिकित्सालय को साफ़ सुथरा रखने एवं अधिकारी और कर्मचारियों को पूरे मनोयोग के साथ रोगी एवं उनके परिजनों की बात सुनने, समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सभी रोगी अपनी क्षेत्र के अन्य लोगों को भी , यदि चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है तो ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालाय लेकर आयें और यहाँ उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठायें ।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.