लखनऊ विश्वविद्यालय करेगा मंत्री बने अपने पूर्व छात्रों का अभिनंदन

Lucknow University will congratulate its former students as minister

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Mar, 2022 10:35 AM

UP GOVERNMENT : 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार में बने हुए मंत्रियों में लखनऊ विश्वविद्यालय के 5 पूर्व छात्र भी सम्मिलित हैं। पूर्व छात्रों में बृजेश पाठक को उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अतिरिक्त माननीय मंत्री गणों में सुरेश खन्ना, दयाशंकर सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह और दानिश आजाद अंसारी जी सम्मिलित हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों के इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करता है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने अपने इन पूर्व छात्रों को उनका अभिनंदन करने के लिए पत्र प्रेषित कर दिया है। जैसे ही इसकी तिथि निश्चित होती है वैसे ही विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों का अभिनंदन करेगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.