Lucknow News : महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण, "सेवा और समर्पण" कार्यक्रम 31 मई को

नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को "सेवा और समर्पण" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से मार्स ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर में आयोजित होगा।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 31 May, 2025 01:03 AM
Lucknow News : महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण,
 पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी भी होगी आयोजित

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की उपलब्धियों का होगा प्रस्तुतीकरण

लखनऊ, (आईपीएन)। नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को "सेवा और समर्पण" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से मार्स ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में महापौर द्वारा अपने दो वर्षों के कार्यकाल में नगर में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। नगर निगम की ओर से इसे एक जन-सेवा और पारदर्शिता आधारित प्रशासन की प्रस्तुति बताया जा रहा है।

इस अवसर पर कई प्रमुख राजनैतिक व प्रशासनिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा शिरकत करेंगे। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी।

कार्यक्रम की एक अन्य महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में, ‘पुण्यश्लोक’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान–2025 के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। संगोष्ठी में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और सुशासन के सिद्धांतों पर चर्चा की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से ऐतिहासिक महिला नेतृत्व को सम्मान देना और उसे वर्तमान प्रशासनिक संदर्भों से जोड़ना है।

नगर निगम का यह आयोजन न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि का उत्सव है, बल्कि यह जनसरोकार, संस्कृति और सुशासन का समन्वय दर्शाने वाला प्रयास भी है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.